Create your Account
Smriti Mandhana Wedding Postponed: अचानक स्मृति मंधाना के पिता की बिगड़ी तबीयत, रोकनी पड़ी शादी
Smriti Mandhana Wedding Postponed: सांगली। भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना की शादी आखिरी समय में टाल दी गई है। शनिवार को होने वाली उनकी शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं मेहंदी और हल्दी की रस्में धूमधाम से संपन्न हो चुकी थीं और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे थे। लेकिन खुशियों के बीच अचानक ऐसी खबर आई जिसने पूरे परिवार को झकझोर दिया।
Smriti Mandhana Wedding Postponed: सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह नाश्ते के दौरान स्मृति मंधाना के पिता स्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार ने कुछ देर इंतजार किया कि उनकी स्थिति सामान्य हो जाए, लेकिन जब असहजता बढ़ती गई, तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Smriti Mandhana Wedding Postponed: स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने पुष्टि की है कि पिता की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए शादी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्मृति अपने पिता के बेहद करीब हैं और चाहती हैं कि उनकी शादी उनके आशीर्वाद और उपस्थिति में ही हो। इसी कारण परिवार ने सभी समारोह रोकने का बड़ा फैसला लिया।
Smriti Mandhana Wedding Postponed: स्थल पर सजावट, कैटरिंग और मेहमानों की व्यवस्थाओं को तुरंत रोक दिया गया है। परिवार का कहना है कि नई तारीख तभी तय की जाएगी जब उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।
Smriti Mandhana Wedding Postponed: हाल ही में स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला टीम के साथ इतिहास रचा था। भारत ने 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता था। फाइनल में उनकी शेफाली वर्मा के साथ शतकीय साझेदारी भारत की जीत की नींव बनी। जीत के बाद मैदान में संगीतकार पलाश मुच्छल, जिनसे स्मृति का विवाह होना था, भी उनके साथ जश्न मनाते नज़र आए थे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
- 2. CG Breaking : जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
- 3. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
- 4. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

