Breaking News
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
former Punjab IG shot himself: पंजाब के पूर्व IG ने खुद को गोली मारी,हालत गंभीर, 12 पेज का सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र
former Punjab IG shot himself: पटियाला। पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने सोमवार को सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से घायल चहल को पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। ये सुसाइड नोट उन्होंने पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव के नाम लिखा है।
former Punjab IG shot himself: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ रुपए ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र है। अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। बता दें कि बहबल कलां गोलीकांड में आरोपी चहल अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आरोपी हैं। इसमें दो लोगों की मौत हुई थी।
former Punjab IG shot himself: इस मामले में 24 फरवरी 2023 को पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इस SIT की अगुआई उस समय एडीजीपी एलके यादव कर रहे थे। चार्जशीट में नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम चार्जशीट में कई बड़े राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल किए गए थे।
former Punjab IG shot himself: चार्जशीट में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे और पूर्व गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व डीआईजी अमर सिंह चहल, पूर्व एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा को नामजद किया गया था।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : घर में फांसी पर लटकी मिली 14 साल की बच्ची, जांच में जुटी पुलिस
- 2. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें स्वयं भू बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 3. Sanju Samson: T20 वर्ल्डकप के हीरो संजू सैमसन का केरल सरकार करेगी सम्मानित, नॉकआउट मुकाबलों में खेली मैच जिताऊ पारियां
- 4. Accident: मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

