Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : गुरु घासीदास जयंती पर सीएम साय का संदेश- “मनखे-मनखे एक समान” से ही बनेगा समरस छत्तीसगढ़

न्याय और मानव गरिमा पर आधारित समाज निर्माण की मजबूत सोच है।

CG News : गुरु घासीदास जयंती पर सीएम साय का संदेश- “मनखे-मनखे एक समान” से ही बनेगा समरस छत्तीसगढ़
X

CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान समाज सुधारक बाबा गुरु घासीदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके विचारों को आज के समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” केवल वाक्य नहीं, बल्कि समानता, न्याय और मानव गरिमा पर आधारित समाज निर्माण की मजबूत सोच है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने छत्तीसगढ़ की धरती से सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना का दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कुरीतियों, भेदभाव और अंधविश्वास के खिलाफ आवाज उठाकर समाज को सत्य, अहिंसा और सद्भाव के रास्ते पर आगे बढ़ाया। सीएम साय ने कहा कि करुणा, प्रेम, सहिष्णुता और परस्पर सम्मान जैसे मानवीय मूल्यों से जुड़ा बाबा का जीवन-दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

यह दर्शन समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे बाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और शांति, सौहार्द तथा समानता पर आधारित समृद्ध और समावेशी छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire