Create your Account
MP News : इंदौर में “जागृत महिला – सशक्त भारत” टॉक शो, महिलाओं में कैंसर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
- Rohit banchhor
- 22 Dec, 2025
यह टॉक शो न केवल जानकारीपूर्ण होगा, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के प्रति सजग बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।
MP News : इंदौर। मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र “समाचार ग्रह” महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष टॉक शो “जागृत महिला – सशक्त भारत” का आयोजन 23 दिसंबर 2025 को सरोवर पोर्टिको, इंदौर में करने जा रहा है।
यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं में कैंसर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। समाचार ग्रह की सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत, यह टॉक शो महिलाओं को कैंसर से संबंधित सही और वैज्ञानिक जानकारी देने, समय पर जांच की आवश्यकता, रोकथाम के उपाय, आधुनिक उपचार पद्धतियों और सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक करने का मंच प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक, महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञ, कैंसर विशेषज्ञ, कैंसर सर्वाइवर और समाज के प्रतिष्ठित वक्ता अपने अनुभव साझा करेंगे और उपस्थित महिलाओं के सवालों का समाधान करेंगे।
समाचार ग्रह का यह प्रयास महिलाओं को यह संदेश देने का है कि “कैंसर से डर नहीं, जागरूकता से जीत संभव है”। यह टॉक शो न केवल जानकारीपूर्ण होगा, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के प्रति सजग बनने की दिशा में प्रेरित करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Dongargarh Chaitra Navratri Mela: डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला 19 मार्च से, कलेक्टर ने ली तैयारी बैठक, रोपवे और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
- 2. Raipur City News : फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.34 करोड़ की ठगी, दिल्ली से महिला गिरफ्तार
- 3. US Israel Iran war : जॉर्डन एयरबेस पर अमेरिकी THAAD सिस्टम ईरानी मिसाइल अटैक में तबाह
- 4. CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, अगले 4 घंटे में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

