Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rajasthan News: सीएम भजन लाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, चार्टर विमान तय जगह से 5 किलोमीटर दूर उतारा, दोनों पायलट हटाए

Rajasthan News: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। जयपुर से फलोदी जा रहे सीएम का चार्टर विमान पायलटों ने नियत स्थान से 5 किलोमीटर दूर उतार दिया।

Rajasthan News: सीएम भजन लाल की सुरक्षा में बड़ी चूक, चार्टर विमान तय जगह से 5 किलोमीटर दूर उतारा, दोनों पायलट हटाए
X

Rajasthan News: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। जयपुर से फलोदी जा रहे सीएम का चार्टर विमान पायलटों ने नियत स्थान से 5 किलोमीटर दूर उतार दिया। फिलहाल, दोनों पायलटों को हटा दिया गया है। इधर, संबंधित कंपनी का कहना है कि दोनों स्ट्रिप एक जैसी दिखाई दी, इसलिए ऐसी चूक हुई है।

Rajasthan News: बता दें कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा फॉल्कन-2000 चार्टर विमान से जयपुर से फलोदी गए थे। विमान को फलोदी एयरफोर्स स्टेशन पर उतरना था, लेकिन पायलटों ने विमान को सिविल एयर स्ट्रिप पर उतार दिया। उतारे जाने के बाद अहसास हुआ कि गलती हुई है।

Rajasthan News: उन्होंने विमान को फिर उड़ाया और करीब 5 किमी दूर स्थित फलोदी एयरफोर्स बेस पर लेकर गए। चूंकि इस घटना को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक माना गया है। ऐसे में दोनों पायलटों को ग्राउंडेड कर दिया गया है। वहीं डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire