Create your Account
Raipur City News : आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब व गांजा जब्त, कई आरोपी भेजे गए जेल
Raipur City News : रायपुर। आबकारी विभाग इन दिनों शराब तस्करों की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। आबकारी सचिव सह आयुक्त आर. संगीता, रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में आबकारी विभाग रायपुर द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त माह तक विभाग द्वारा कुल 1055 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें से 67 अजमानतीय प्रकरणों में आरोपियों को जेल भेजा गया। इन कार्यवाहियों के दौरान कुल 1800 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इसी अवधि में NDPS एक्ट 1985 की धारा 20 (बी) के अंतर्गत 2 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनमें 28.33 किलोग्राम गांजा जब्त कर दो आरोपियों को जेल भेजा गया है।

विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इन सख्त कार्रवाईयों का प्रत्यक्ष परिणाम राज्य की आबकारी आय में भी देखने को मिला है। जुलाई 2025 तक की प्रगामी आय ₹611.35 करोड़ रही, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 20.5 प्रतिशत अधिक है। विशेष उल्लेखनीय है कि 13 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक चलाए गए अवैध शराब विरोधी विशेष अभियान के तहत10 अजमानतीय प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को जेल भेजा गया।
आबकारी विभाग ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष रायपुर के फोन नंबर 0771-2428201 पर संपर्क करें। वहीं, मदिरा दुकान संचालन से संबंधित शिकायतें टोल फ्री नंबर 14405 पर दर्ज करवाई जा सकती हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Turkish Plane Crash in Nepal: लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
- 2. Friday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 3. CG SOS Result: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, दोनों कक्षाओं में लड़कियां आगे रहीं, यहां देखें रिजल्ट
- 4. UP: बागपत पहुंचे सीएम योगी, नव नाथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल, भारी सुरक्षाबल तैनात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

