Create your Account
स्पेन के रिटायरमेंट होम में भीषण आग, 10 की मौत, कई घायल
नई दिल्ली: स्पेन के विलाफ्रांका डेल एब्रो स्थित एक रिटायरमेंट होम "जार्डिन्स डी विलाफ्रांका" में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 5 बजे हुआ। आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में दमकलकर्मियों को दो घंटे से अधिक का समय लग गया।
रिटायरमेंट होम में कुल 82 बुजुर्ग रहते थे। हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय सरकार के प्रतिनिधि ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले सभी लोग रिटायरमेंट होम के निवासी थे या नहीं।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद बचाव कार्य किया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: 4 से 18 जून तक बंद रहेगा गुढ़ियारी अंडरब्रिज का रास्ता, ध्यान से पढ़ें ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
- 2. CG Crime : गली में मिली खून से सनी लाश, पत्थरों से कुचलकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
- 3. UG-PG Data Upload: विश्वविद्यालयों को अपलोड करना होगा छात्रों का क्रेडिट डाटा, इस दिन बंद हो जाएगी विंडो
- 4. Raipur City News : राजधानी की कानून व्यवस्था संभालने की तैयारी, 60 नए SI पहुंचे रायपुर, थानों में शुरू होगा फील्ड ट्रेनिंग, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

