Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : राज्य स्तरीय ‘बिहान लखपति दीदी सम्मेलन में CM विष्णुदेव साय ने “जय बिहान” कहकर महिलाओं को किया प्रेरित

प्रदेश की महिला स्व-सहायता समूहों की हजारों सदस्यों से संवाद किया और उन्हें “जय बिहान” कहकर प्रेरित किया।

Raipur City News : राज्य स्तरीय ‘बिहान लखपति दीदी सम्मेलन में CM विष्णुदेव साय ने “जय बिहान” कहकर महिलाओं को किया प्रेरित
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शनिवार को आयोजित ‘राज्य स्तरीय बिहान लखपति दीदी सम्मेलन 2026’ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की महिला स्व-सहायता समूहों की हजारों सदस्यों से संवाद किया और उन्हें “जय बिहान” कहकर प्रेरित किया।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सफलता की प्रेरक कहानियां सुनीं और उनके संघर्ष व उपलब्धियों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने ‘छत्तीसकला’ आधारित ब्रांड बुक का विमोचन किया और ‘लखपति दीदी ग्राम पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया। यह पहल महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को डिजिटल मंच पर लाकर बड़े बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज और प्रदेश का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने गर्व जताया कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि देश में 3 करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में 8 लाख से अधिक महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।

CM विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार मातृशक्ति को सम्मान और समृद्धि के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने से पूरे प्रदेश के विकास को नई गति मिलती है।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। महिलाओं ने अपने अनुभव और उपलब्धियां साझा कीं, जिससे अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली। इस कार्यक्रम ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में एक मजबूत संदेश दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire