Create your Account
लगातार पांचवे दिन शेयर मार्किट धड़ाम, सेंसेक्स 1018 अंक टूटा, निफ्टी 23100 से फिसला
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 9.3 लाख करोड़ रुपये घटकर 408.52 लाख करोड़ रुपये रह गया।
विदेशी पूंजी निकासी और अमेरिका द्वारा नए टैरिफ लगाए जाने के कारण व्यापार युद्ध की आशंका ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,018.20 अंक (1.32%) गिरकर 76,293.60 पर बंद हुआ, जो दो सप्ताह का सबसे निचला स्तर है। कारोबार के दौरान यह 1,281.21 अंक (1.65%) तक गिर गया। एनएसई निफ्टी भी 309.80 अंक (1.32%) टूटकर 23,071.80 अंक पर रहा, जिसमें 44 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में जोमैटो, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी जैसे शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई। भारती एयरटेल सेंसेक्स का एकमात्र शेयर था जो लाभ में रहा।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, काइल जेमिसन पर BCCI का एक्शन
- 2. Online Betting : सटोरिए बाबू खेमानी के कज़िन समेत 2 और गिरफ्तार, सिम-बैंक खातों का बड़ा खुलासा
- 3. Raipur City News: रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
- 4. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मासूम की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

