Create your Account
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, अब फिर सताएगी गर्मी
- Rohit banchhor
- 07 May, 2026
रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि आने वाले दिनों में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है।
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।
रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। राजधानी रायपुर में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हुआ और सुबह तक अच्छी बारिश भी रिकॉर्ड की गई।
कुटरू, लाभांडीह, रायपुर, भटगांव, सरिया और बिलाईगढ़ सहित कई क्षेत्रों में बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण सिस्टम की वजह से प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिला।
हालांकि राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए फिर से गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि आने वाले दिनों में एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: रायपुर में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार,शहर के कुछ बड़े कारोबारियों से लिंक का क्लू
- 2. Tara-Aditya : वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा को मिला नया प्यार, आदित्य संग बढ़ीं नजदीकियां
- 3. UP Crime : दोस्ती बनी मौत की वजह, ‘हादसे’ के पीछे निकली खौफनाक साजिश, ऐसे खुली आरोपियों की पोल
- 4. CG News : खंबे से टूटकर लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट की आग में जिंदा जला बाइक सवार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

