Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Spleen Laceration : क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की स्प्लीन इंजरी से चर्चा में आया ‘तिल्ली’ का काम, जानिए क्या है स्प्लीन लैसरेशन और इसका इलाज
Spleen Laceration : हेल्थ डेस्क। भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान गंभीर चोट का शिकार हो गए थे। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें स्प्लीन लैसरेशन (Spleen Laceration) यानी तिल्ली में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग हुई और कुछ समय के लिए ICU में भर्ती भी रहना पड़ा। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है, लेकिन इस तरह की चोट को चिकित्सा विज्ञान में गंभीर माना जाता है।
Spleen Laceration : स्प्लीन क्या है और इसका काम क्या होता है?
स्प्लीन, जिसे हिंदी में तिल्ली कहा जाता है, शरीर के बाईं ओर पसलियों के नीचे और पेट के ऊपर स्थित एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण अंग है। इसका मुख्य काम पुरानी या क्षतिग्रस्त रेड ब्लड सेल्स (RBCs) को हटाना और नई व्हाइट ब्लड सेल्स (WBCs) तैयार करना होता है, जो शरीर को संक्रमण से बचाती हैं। यानी यह अंग शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
Spleen Laceration : क्या होती है स्प्लीन लैसरेशन की समस्या?
अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, स्प्लीन लैसरेशन तब होती है जब किसी व्यक्ति को पेट पर जोरदार चोट लगती है या वह अचानक भारी झटके से गिरता है। इस स्थिति में स्प्लीन में दरार या फटने जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में बाईं ओर ऊपरी पेट में तेज दर्द, दबाव या सूजन महसूस होती है। अगर चोट गहरी हो, तो इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो जाती है, जो एक मेडिकल इमरजेंसी होती है। समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है।
Spleen Laceration : स्प्लीन इंजरी का इलाज कैसे होता है?
अगर स्प्लीन में हल्की चोट है, तो डॉक्टर मरीज को बेड रेस्ट और मॉनिटरिंग की सलाह देते हैं। लेकिन अगर ब्लीडिंग ज्यादा हो, तो सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। इस सर्जरी को स्प्लीनेक्टॉमी (Splenectomy) कहा जाता है, जिसमें स्प्लीन का कुछ हिस्सा या पूरा ऑर्गन हटा दिया जाता है। स्प्लीन हटने के बाद व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, इसलिए मरीज को संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। डॉक्टर आमतौर पर सलाह देते हैं कि इस समस्या से उबरने के बाद व्यक्ति को कुछ हफ्तों तक किसी भी शारीरिक गतिविधि या खेल से दूर रहना चाहिए।
Related Posts
More News:
- 1. Train Cancellation List: रायपुर-नागपुर रूट की ये ट्रेनें 10-11 को रद्द, यहां देखें लिस्ट
- 2. Shooting in Johannesburg: जोहान्सबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत
- 3. UP: आजमगढ़ में 955 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, सीएम योगी बोले– जिले को मिलेगी नई पहचान
- 4. UP: अयोध्या में STF की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में दो लाख का इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह ढेर, 40 से ज्यादा मामले थे दर्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

