Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Paris Olympics 2024 : पेरिस में 26 से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ, प्रतिस्पर्धा में 206 देश लेंगे भाग, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 16 Jul, 2024
Paris Olympics 2024 : पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेलों के महाकुंभ शुरू होने वाला है।
Paris Olympics 2024 : पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक खेलों के महाकुंभ शुरू होने वाला है। इस दौरान कुल 32 खेलों के 329 इवेंट्स में दुनियाभर के करीब 206 देशों के 10,500 एथीलट्स पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस बार कुल 120 एथलीट्स ओलंपिक खेलों में विभिन्न इवेंट्स में हिस्सा लेने के साथ पदक जीतने की दावेदारी को भी पेश करेंगे।
Paris Olympics 2024 : बता दें कि 26 जुलाई 2024 को हजारों की संख्या में सभी देशों के संबंधित खिलाड़ी पेरिस से होकर बहने वाली सीन नदी के 6 किलोमीटर रास्ते पर नावों में परेड करेंगे। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए पहले 6 लाख लोगों को अनुमति देने की योजना थी, लेकिन अब सरकार का कहना है कि केवल 3 लाख आमंत्रित अतिथियों को ही वहां आने की अनुमति होगी।
Paris Olympics 2024 : ओपनिंग सेरेमनी से पहले शुरू हो जाएंगे इवेंट्स
गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी से पहले 24 जुलाई से ही इवेंट्स की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान एथलेटिक्स के अधिकतर इवेंट्स पेरिस के बाहरी इलाक़े में बने ओलंपिक स्टेडियम- स्टेड द फ्रांस में होंगे।
Paris Olympics 2024 : पहली बार इन खेलों के होंगे इवेंट्स
पेरिस ओलंपिक 2024 में इस बार ब्रेकिंग (ब्रेक डांसिंग) को भी शामिल किया है। इसके अलावा पहली बार 2020 टोक्यो ओलंपिक में खेले गए स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग के इवेंट्स भी होंगे।
Paris Olympics 2024 : रूस को नहीं मिली भाग लेने की अनुमति
गौरतलब है कि इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में रूस और बेलारूस की टीमों को प्रतिबंधित कर दिया है, हालांकि उनके खिलाड़ी न्यूट्रल एथलीट्स के रूप में भाग ले सकते हैं, लेकिन उन्हें ओपनिंग सेरेमनी और मेडल समारोह में राष्ट्र ध्वज का सम्मान नहीं मिलेगा। इजराइल को अपनी टीम भेजने की अनुमति मिली है।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar Breaking: सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने:JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली, जानें कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल, स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद, दुकानदार और जनता से किया संवाद
- 3. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 4. JEE Main Result 2026: NTA ने जारी किया JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट, 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल लाकर टॉप में बनाई जगह, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

