Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Iran-Israel War: सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान का मिसाइल अटैक,अमेरिकी रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट तबाह, 12 यूएस सैनिक घायल
- Pradeep Sharma
- 28 Mar, 2026
Iran-Israel War: तेहरान। Iran Launches Missile Attack , Saudi Prince Sultan Air Base: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल
Iran-Israel War: तेहरान। Iran Launches Missile Attack , Saudi Prince Sultan Air Base: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले में कई अमेरिकी सैनिक घायल हो गए। इस हमले में अमेरिकी वायुसेना के विमान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बता दें कि ईरान पहले ही साफ चेतावनी दे चुका था कि जहां-जहां अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं, वे सभी ठिकाने उसके निशाने पर होंगे। Iran-Israel War: रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला मिसाइल और ड्रोन दोनों से किया गया। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार कम से कम 12 सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले में अमेरिकी वायुसेना के रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे सैन्य ऑपरेशन्स पर असर पड़ सकता है। Iran-Israel War: मीडिया में इस अटैक का सैटेलाइट इमेज शेयर किया है जिसमें ईरानी जवाबी हमलों में निशाना बने अमेरिकी बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर पर हमले की तस्वीर देखी जा सकती है। इससे पहले 1 मार्च को भी इसी एयरबेस पर हमला हुआ था, जिसमें 26 वर्षीय अमेरिकी सैनिक बेंजामिन पेनिंगटन की मौत हो गई थी। Iran-Israel War: यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक 300 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं, जबकि 13 सैनिकों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इनमें से कई सैनिक इलाज के बाद फिर से ड्यूटी पर लौट चुके हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Israel Deny US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान समझौते पर इजरायल की आपत्ति, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर बोले- हम ट्रंप के गुलाम नहीं
- 2. CG News : CAF कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से दी जान, जांच में जुटी पुलिस
- 3. Allu Arjun Sandhya Theatre Stampede Case: संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को कोर्ट का समन, 22 जून को होंगे पेश
- 4. CG Crime : दोहरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, बुजुर्ग दंपत्तियों को बनाते थे निशाना, 3 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

