Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Iran: दोनों को पहचान लीजिए': कहा- '168 बच्चों के हत्यारे हैं ये दरिंदे' ईरान के स्कूल पर मिसाइलें गिराने वाले US अधिकारियों की तस्वीर जारी
Iran: नई दिल्ली: ईरान के मीनाब शहर में स्थित ‘शजरे तैयबा’ गर्ल्स स्कूल पर हुए मिसाइल हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस हमले में बड़ी संख्या में मासूम छात्राओं की मौत हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं, जिससे स्कूल पूरी तरह तबाह हो गया और 168 से अधिक बच्चों की जान चली गई।
‘ट्रिपल टैप’ रणनीति का इस्तेमाल
इस हमले की सबसे भयावह बात ‘ट्रिपल टैप’ स्ट्राइक बताई जा रही है। पहली मिसाइल गिरने के बाद जब लोग बचाव के लिए पहुंचे, तभी दूसरी और तीसरी मिसाइल दागी गई। इस रणनीति का उद्देश्य केवल लक्ष्य को नष्ट करना नहीं, बल्कि बचाव कार्य में जुटे लोगों को भी निशाना बनाना होता है।
दो अमेरिकी अधिकारियों पर आरोप
ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों कमांडर ली आर टेट और कार्यकारी अधिकारी जेफरी ई यॉर्क को जिम्मेदार ठहराया है। ईरानी दूतावासों ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें ‘युद्ध अपराधी’ बताया और आरोप लगाया कि उन्होंने मिसाइल हमले का आदेश दिया।
अमेरिका की सफाई
अमेरिका ने इस घटना को खुफिया जानकारी की गलती बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुराने डेटा के आधार पर स्कूल परिसर को सैन्य ठिकाना समझ लिया गया था। हालांकि, अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि वह नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाता और मामले की जांच जारी है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा तनाव
इस घटना के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने इसे सुनियोजित हमला करार दिया है, जबकि अमेरिका ने किसी भी जानबूझकर कार्रवाई से इनकार किया है। यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गंभीर बहस का विषय बन गया है
Related Posts
More News:
- 1. MP News : सजायाफ्ता कैदी पुलिस को दिया चकमा, अस्पताल की खिड़की से कूदकर हुआ फरार
- 2. UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इतने जून तक होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड
- 3. MP Accident : सगाई की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक से टकराकर पलटी टेंपो ट्रैवलर, मां-बेटी की मौत, 17 घायल
- 4. Tecno Pova 8 भारत में लॉन्च : 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया दमदार 5G फोन, जानें कीमत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

