Breaking News
Create your Account
IND vs SA 1st T20I Series: बाराबती स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कल, बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का होगा राज, जानें पिच का हाल
IND vs SA 1st T20I Series: कटक। Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर यानी मंगलवार को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है। वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम की नजरें टी20I सीरीज में भी विजयी शुरुआत करने पर होगी। IND vs SA 1st T20I Series: वहीं, मेहमान टीम वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। IND vs SA का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
IND vs SA 1st T20I: कटक की पिच का हाल
कटक का यह स्टेडियम वैसे तो ज्यादा हाईस्कोरिंग नहीं रहा है। यहां अब तक कुल 3टी 20I मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम के तीन मैच शामिल है। आखिरी मुकाबला इस मैदान पर जून 2022 में खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया था। इस मैदान पर भारतीय टीम ने 3 मैच में से एक ही मैच में जीत हासिल की है, जो कि श्रीलंका के खिलाफ 2017 में खेला गया मैच था। इस मैदान पर साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ भारत ने दो मैच खेले है, जिसमें एक मैच जीत और एक में हार का सामना किया है। अगर बात करें कटक के बाराबती स्टेडियम की पिच की तो यहां स्पिनर्स से ज्यादा तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। शाम को ओस पड़ने के कारण बल्लेबाजी आसान हो जाती है तो टीमें टारगेट का पीछा करना ज्यादा पसंद करती है।
IND vs SA 1st T20I Series: भारत साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकार्ड
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 12 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 14 मैच जीते, जबकि पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 3 मैच जीते। बाद में बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 9 मैच जीते।
IND vs SA 1st T20I Series: संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और हर्षित राणा।
दक्षिण अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, माकर यानसन, एनरिक नॉटर्जे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज और डोनोवन फरेरा।
Related Posts
More News:
- 1. Strait Of Hormuz: ईरान ने बंद किया होर्मुज का रास्ता, बोला- अमेरिका ने वादा तोड़ा...
- 2. CG Crime : बुजुर्ग दंपती की हत्या का हुआ खुलासा, शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला हत्यारा
- 3. Transport Constable Recruitment : 19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा, 21 केंद्रों पर 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सख्त नियम लागू
- 4. MP News : जनजातीय कार्य विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- छात्रावासों-आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

