Breaking News
Create your Account
IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर में सीरीज का फैसला आज, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और आज जो टीम जीतेगी, वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे हुआ।

IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है प्रसिद्ध कृष्णा की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका मिला है। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

IND vs NZ 3rd ODI: पिच रिपोर्ट
होल्कर स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की पसंदीदा रही है। काली मिट्टी वाली यह पिच सपाट रहती है और बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। साल 2011 में यहां वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। भारत ने इस मैदान पर अब तक खेले सभी 7 वनडे मैच जीते हैं, जिससे मेजबान टीम का मनोबल ऊंचा है।

IND vs NZ 3rd ODI: कैसा होगा इंदौर का मैसाम
मौसम की बात करें तो Accuweather के अनुसार आज दिन में धूप रहेगी, तापमान 23 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शाम को तापमान गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा और ओस पड़ने की संभावना है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुनना पसंद करती है।
IND vs NZ 3rd ODI: हेड तो हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक 122 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 63 और न्यूजीलैंड ने 51 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच टाई रहा। आज का मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

IND vs NZ 3rd ODI: कहाँ देखें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
IND vs NZ 3rd ODI: दोनों टीमों का प्लेइंग - 11
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनॉक्स।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर
- 2. CG News: ठाकुर जल संसाधन के नए ईएनसी, 6 मुख्य अभियंताओं के नये पदस्थापना आदेश जारी, देखें सूची
- 3. Shane Warne Death: शेन वॉर्न की मौत पर बेटे जैक्सन का बड़ा दावा, बोले- कोविड के वैक्सीन के कारण हुई मौत
- 4. CG News : युवक ने सरेराह खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

