Breaking News
Create your Account
15 जनवरी से शुरू होगा ICC Under-19 World Cup, जानें कब, कहां और किससे भिड़ेगी भारतीय टीम
ICC Under-19 World Cup: हरारे/विंडहोक: ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का 16वां संस्करण 15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया में शुरू हो रहा है। फाइनल 6 फरवरी को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप्स में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें सुपर सिक्स स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी।
ICC Under-19 World Cup: भारतीय अंडर-19 टीम ग्रुप ए में रखी गई है, जहां उसका मुकाबला अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से होगा। भारत के सभी लीग मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे और भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होंगे।
ICC Under-19 World Cup: भारत का पहला मैच 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ होगा। दूसरा मुकाबला 17 जनवरी को बांग्लादेश से होगा, जो मौजूदा राजनीतिक माहौल को देखते हुए काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है। लीग स्टेज का आखिरी मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा।
ICC Under-19 World Cup: ग्रुप्स इस प्रकार हैं:
ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, अमेरिका
ग्रुप बी: पाकिस्तान, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे
ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जापान
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, तंजानिया
ICC Under-19 World Cup: अंडर-19 विश्व कप में भारत सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक 5 खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार ट्रॉफी उठाई है, जबकि पाकिस्तान 2 बार चैंपियन बना। इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश एक-एक बार विजेता रहे। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन है, जिसने 2024 फाइनल में भारत को 79 रनों से हराया था।
ICC Under-19 World Cup: इस बार भारतीय टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें टिकी हैं। 2025 में IPL, अंडर-19 और बिहार के लिए खेलते हुए वैभव ने रनों की बौछार की है। विश्व कप जैसे बड़े मंच पर उनका प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है।
ICC Under-19 World Cup: अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली 3 माह की अंतरिम जमानत, रायपुर सीमा में नहीं करेंगे निवास
- 2. CG Crime : गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
- 3. Police Suspend : ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, पैसे लेकर केस दबाने का था आरोप
- 4. Central Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1.74 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों को बड़ा तोहफा; 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी पास
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

