Breaking News
Create your Account
IND vs SA चौथा टी20 हुआ रद्द, छाई धुंध की चादर ने टाला मैच
लखनऊ। IND vs SA 4th T20I Match called: इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था, मगर मैदान पर धुंध होने के कारण मैच शुरू नहीं हो पाया और मैच अधिकारियों को ना चाहते हुए भी इसे रद्द करना पड़ा। मैच का टॉस भारतीय समयानुसार 6 बजकर 30 मिनट पर होना था वहीं मैच 7 बजे शुरू होना था, मगर लखनऊ के मैदान पर पड़ी कोहरे की चादर ने टॉस तक नहीं होने दिया।
IND vs SA 4th T20I Match called: 6 बार टला टॉस
मैच अधिकारियों ने पूरी कोशिश की और 6 बार टॉस को टाला, मगर फिर भी मैच नहीं हो पाया। धुंध के कारण मैच अधिकारियों ने पहला इंस्पेक्शन 6 बजकर 50 मिनट का रखा। स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से इंस्पेक्शन के समय को बार – बार और बढ़ाया गया। इसके बाद इंस्पेक्शन की टाइमिंग 7.30 मिनट तय हुई, फिर 8, 8.30, 9 और फिर आखिरी इंस्पेक्शन 9 बजकर 25 मिनट पर हुआ।
IND vs SA 4th T20I Match called: आईसीसी के नियमों के अनुसार अगर IND vs SA मैच 5-5 ओवर का भी खेला जाना था, तो पहली गेंद कम से कम 9 बजकर 46 मिनट पर डल जानी चाहिए थे। 9.25 पर हुए इंस्पेक्शन के बाद जब तस्वीर साफ नहीं हुई तो अंपायरों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैच को रद्द करना ठीक समझा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : सूने मकान में चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, 8.22 लाख के जेवरात और वाहन बरामद
- 2. Ranbir-Alia 4th Wedding Anniversary: आलिया - रणबीर कपूर की 4th वेडिंग एनिवर्सरी, स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों से शेयर की रोमांटिक झलक
- 3. IPL 2026 : गुजरात की जीत के बाद भी शुभमन गिल को लगा झटका, BCCI ने लगाया जुर्माना, जानें वजह
- 4. CG News : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का शुभारंभ : CM विष्णु देव साय ने किया ऑनलाइन स्व-गणना का उद्घाटन, नागरिकों से मांगी सक्रिय भागीदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

