Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली गिरफ्तार, शपथ के 24 घंटे बाद बालेन शाह ने भेजा जेल
- Pradeep Sharma
- 28 Mar, 2026
Former Nepal PM KP Oli Arrested: काठमांडू। नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने बालेन शाह ने शपथ लेने के महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को
Former Nepal PM KP Oli Arrested: काठमांडू। नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने बालेन शाह ने शपथ लेने के महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार करवा दिया। दोनों नेताओं पर जेन-जी आंदोलन के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाए गए हैं।
Former Nepal PM KP Oli Arrested: जांच रिपोर्ट में ओली और लेखक को कई धाराओं के तहत दोषी माना गया है। बालेन शाह को जेन-जी आंदोलन से जुड़ा नेता माना जाता है, और इसी आंदोलन से जुड़े मामले में अब सख्त कदम उठाए गए हैं। इस मामले में दोषी पाए जाने पर ओली को 15 साल तक की सजा हो सकती है।
Former Nepal PM KP Oli Arrested: आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में लापरवाही
दरअसल, जेन-जी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए गौरीबहादुर कार्की की अध्यक्षता में एक आयोग गठित किया गया था। इस आयोग की रिपोर्ट में 8 सितंबर को प्रदर्शनकारियों की मौत के मामले में ओली और लेखक की भूमिका को लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना बताया गया। दोनों के खिलाफ मुलुकी आपराधिक संहिता अधिनियम, 2074 (2017) के तहत कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।
Former Nepal PM KP Oli Arrested: 77 लोगों की हुई थी मौत
आयोग ने पूर्व पुलिस प्रमुख को भी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग का आदेश देने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। जेन-जी आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में 77 लोगों की मौत हुई थी, जबकि बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान भी हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस आंदोलन के दौरान करीब 85 अरब नेपाली रुपये की संपत्ति नष्ट हुई थी।
Former Nepal PM KP Oli Arrested: हालांकि, अपने बचाव में ओली ने कहा था कि उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को जान-माल के नुकसान को कम करने और प्रदर्शन में अवांछित तत्वों की घुसपैठ रोकने के निर्देश दिए थे। अब बालेन शाह सरकार ने जांच आयोग की सिफारिशों पर अमल करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला, मुख्य आरोपी की न्यायिक हिरासत बढ़ी
- 2. Bihar: बिहार में राजस्व सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार: हर पंचायत में तैनात होंगे कंप्यूटर ऑपरेटर, 8054 पदों पर भर्ती की तैयारी
- 3. MP News: बीजेपी के तीसरे उम्मीदवार से बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर, विधायकों को तेलंगाना-कर्नाटक शिफ्ट करने की तैयारी
- 4. Iran-US: ईरान-अमेरिका के बीच समझौते का मसौदा तैयार, होर्मुज खुलेगा और 25 अरब डॉलर की संपत्तियां होंगी जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

