Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
दिल्ली BJP को मिला नया नेतृत्व, हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई भाजपा की कमान
BJP: नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके नाम पर मुहर लगाई और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। लंबे समय से संगठन और राजनीति में सक्रिय मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा के अनुभवी चेहरों में गिना जाता है।
हर्ष मल्होत्रा ने तीन दशक से अधिक समय तक संगठनात्मक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्वी दिल्ली सीट से जीत दर्ज कर पहली बार संसद पहुंचने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद केंद्र सरकार में उन्हें कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

स्थानीय राजनीति में भी उनका अनुभव काफी मजबूत माना जाता है। वर्ष 2012 में वह वेलकम वार्ड से पार्षद चुने गए थे और 2015-16 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर भी रहे। संगठन में उन्होंने महासचिव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख जैसे कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव और दिल्ली के सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पंजाबी समुदाय से आने वाले हर्ष मल्होत्रा को पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : दो दिन तक गरज-चमक और तेज बारिश के आसार, रायपुर समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी
- 2. Thursday Horoscope: इन जातकों पर होगा भगवान लक्ष्मी नारायण की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
- 3. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 4. Sunrisers New Captain : सनराइजर्स को मिला नया कप्तान, काव्या मारन की फ्रेंचाइजी ने 28 साल के इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

