Create your Account
BJP: दिल्ली भाजपा का नया कार्यालय: आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन, सीएम रेखा और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रहेंगे मौजूद
BJP: नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा का संगठनात्मक सफर एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
BJP: भाजपा की दिल्ली इकाई की यात्रा आजादी के बाद नया बाजार से शुरू हुई। जनसंघ के दौर में यहीं से गतिविधियां संचालित होती थीं। बाद में अजमेरी गेट, रकाबगंज रोड और फिर 35 वर्षों तक पंडित पंत मार्ग से संगठन चला। अब यह यात्रा नए भवन तक पहुंची है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे संस्कार केंद्र बताया, जहां कार्यकर्ताओं की विचारधारा का पोषण होगा।
BJP: 825 वर्ग मीटर पर बना यह पांच मंजिला भवन दक्षिण भारतीय वास्तुकला को दर्शाता है। इसमें बेसमेंट पार्किंग, कॉन्फ्रेंस रूम, 300 लोगों की क्षमता वाला सभागार, विभिन्न मोर्चों के कक्ष, उपाध्यक्ष-महामंत्री के कार्यालय, अतिथि कक्ष और सांसदों के लिए ऑफिस हैं। सीसीटीवी से लैस यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। उद्घाटन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Badminton Asia Championship: बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारत ने रचा इतिहास, वर्ल्ड नंबर-1 कुनलावुत वितिदसरन को हराकर फाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी
- 2. Central Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1.74 लाख करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी, किसानों को बड़ा तोहफा; 41,534 करोड़ की खाद सब्सिडी पास
- 3. CG Accident : शादी से लौटते समय अनियंत्रित पिकअप पलटा, 2 की मौत, 37 घायल
- 4. MP News : पलक झपकते लाखों पार, सराफा व्यापारी की कार से सोना-चांदी उड़ाकर फरार हुआ शातिर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

