Breaking News
Create your Account
MP News : दर्शन से पहले हादसा, परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
MP News : ग्वालियर। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकले एक परिवार की यात्रा उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश युवक की जान ले बैठी।
मृतक की पहचान जबलपुर निवासी अभिषेक चौधरी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ ट्रेन (JBP-SVDK एक्सप्रेस) से वैष्णो देवी जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर पहुंचने ही वाली थी, तभी अभिषेक बाथरूम के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगा।
इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की और स्टेशन पर उसका शव देखकर सदमे में आ गए। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP विधानसभा में महिला आरक्षण पर गरमागरम बहस, विशेष सत्र में पक्ष-विपक्ष ने चलाए शब्दों के तीर
- 2. CG Transfer : सरगुजा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सभी 6 SDM बदले, तहसीलदारों का भी तबादला
- 3. Harivansh Rajya Sabha Nominated: रिटायरमेंट के एक दिन पहले हरिवंश की राज्यसभा में वापसी, JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
- 4. CG Crime: सरकारी शराब दुकान का सुपरवाइजर अवैध शराब तस्करी करते गिरफ्तार, निजी कार से ले जा रहा था कई ब्रांड्स की सरकारी शराब
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

