Create your Account
BJP: भाजपा को 20 जनवरी को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन की दावेदारी मजबूत
BJP: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी ने शुक्रवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया। कार्यक्रम के अनुसार, 16 जनवरी को निर्वाचक मंडल की मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 19 जनवरी को उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 20 जनवरी को मतदान होगा।
BJP: सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के इकलौते उम्मीदवार बनने की प्रबल संभावना है। ऐसे में 19 जनवरी को ही उनकी नामांकन प्रक्रिया पूरी हो सकती है और 20 जनवरी को औपचारिक घोषणा होगी। उनके प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं।
BJP: भाजपा इस कदम से युवा नेतृत्व को बढ़ावा देना चाहती है। 45 वर्षीय नितिन नवीन को अध्यक्ष बनाकर पार्टी संदेश दे रही है कि सामान्य पृष्ठभूमि का कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। पहले 75 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में भेजने की परंपरा शुरू करने वाली भाजपा अब युवाओं को कमान सौंपकर नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित कर रही है। इससे अन्य दलों पर भी दबाव बढ़ेगा, जहां कई जगह पारिवारिक वर्चस्व या वरिष्ठ आयु के नेता अध्यक्ष बने हुए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Iran-US Peace Talks: ईरानी लीडर प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे, ये मेरे सफर में साथ हैं,अच्छे इरादों के साथ लेकिन बिना भरोसे: बाघेर गालिबाफ
- 2. Share Market April 6: शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी, लाल से हरा हुआ बाजार, घरेलू निवेशकों का लौटा भरोसा
- 3. UP News : पलभर की लापरवाही पड़ी भारी, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत
- 4. David Warner Arrested : नशे में धुत क्रिकेटर डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, ड्रंक एंड ड्राइविंग पड़ी भारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

