Create your Account
Assam Elections: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली सूची, 42 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
Assam Elections: नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए पार्टी ने 42 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। माना जा रहा है कि चुनाव अप्रैल में आयोजित हो सकते हैं। चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों के नाम सामने लाकर कांग्रेस ने राजनीतिक बढ़त बनाने की कोशिश की है।
Assam Elections: पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से उम्मीदवार बनाया है, जबकि विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया को नजीरा से टिकट दिया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बरछल्ला सीट से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने इस सूची में संगठन से जुड़े और अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी है।
Assam Elections: जारी सूची के अनुसार अब्दुस सोबहान अली सरकार को गौरीपुर, मार्कलाइन मारक को गोलपाड़ा पश्चिम (एसटी), गिरीश बरुआ को बोंगाईगांव और महानंद सरकार को बरपेटा (एससी) से उम्मीदवार बनाया गया है। आरक्षित सीटों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को दिसपुर से टिकट मिला है। कांग्रेस 2016 से सत्ता से बाहर है और इस बार मजबूती से वापसी का दावा कर रही है।
Assam Elections: यहां देखें लिस्ट: 

Related Posts
More News:
- 1. CG News : अयोध्या की पावन धरती पर गूंजा छत्तीसगढ़ का स्वर, सत्संग मंडली ने जीता तीसरा स्थान
- 2. MP News : दर्शन से पहले हादसा, परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
- 3. CG Crime: भिलाई में 18.69 लाख की हेरोईन जब्त, पंजाब से लाकर खपा रहे थे आरोपी
- 4. UP News : घर में फंदे पर लटकी मिली युवती, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

