Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला सहित तीन की गई जान...

CG Accident : सरगुजा। जिले के एनएच 43 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला सहित तीन की गई जान...
X
CG Accident : सरगुजा। जिले के एनएच 43 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बमलाया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

CG Accident : बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है।सरगुजा एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला और उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire