Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sunita Williams: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिए बिना बोइंग का स्टारलाइनर धरती पर वापस लौटा, क्या स्पेस स्टेशन से नहीं हो पाएगी वापसी, पढ़ें पूरी खबर

Sunita Williams: बोइंग का स्टारलाइनर धरती पर वापस लौट चुका है। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने सहयात्री

Sunita Williams: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लिए बिना बोइंग का स्टारलाइनर धरती पर वापस लौटा, क्या स्पेस स्टेशन से नहीं हो पाएगी वापसी, पढ़ें पूरी खबर
X
वॉशिंगटन। Sunita Williams: बोइंग का स्टारलाइनर धरती पर वापस लौट चुका है। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने सहयात्री बुच विल्मोर के साथ अभी भी स्पेस में हैं। स्टारलाइनर की वापसी को लेकर सुनीता विलियम्स ने भी संदेश दिया।

Sunita Williams: उन्होंने स्टारलाइनर मिशन टीम को धन्यवाद दिया है। स्टारलाइनर की वापसी पर वह काफी भावुक नजर आईं। सुनीता विलियम्स ने कहा कि हम फ्लाइट कंट्रोल रोस्टर्स को देख रहे हैं। आप लोग आखिर कैलिप्सो को घर ले जा रहे हैं। सुनीता विलियम्स ने धरती पर मिशन कंट्रोल करने वाली टीम से कहा कि आपने हमें लगातार समर्थन दिया है।


Sunita Williams: बता दें कि स्टारलाइनर को पांच जून को चालक दल के दो सदस्यों के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन आईएसएस की उड़ान के दौरान इसके 28 थ्रस्टरों में से पांच अलग-अलग समय पर फेल हो गए।

Sunita Williams: नासा अधिकारियों ने स्वीकार किया कि अंतरिक्ष यान की वापसी की उड़ान मूल रूप से 14 जून के लिए निर्धारित की गई थी। लेकिन तब से तकनीकी समस्याओं के कारण बार-बार देरी हो रही थी। धरती पर इंजीनियरों की ओर से प्रॉब्लम सॉल्व करने की तमाम कोशिशों के बावजूद सफलता नहीं मिली।


Sunita Williams: नासा ने बताया था कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को ‘स्टारलाइनर’ से वापस लाना बहुत जोखिम भरा है। इसलिए, पूरी तरह से स्वचालित यह यान खाली सीट, स्टेशन पर मौजूद कुछ पुराने उपकरणों और स्पेससूट के साथ धरती पर लौट रहा है। बता दें कि सुनीता विलियम्स का स्टे अंतरिक्ष में काफी लंबा हो गया है। उनका आठ दिन का मिशन आठ महीने से अधिक समय का हो जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire