Create your Account
Suicide: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी पूजा थापक ने पति से विवाद के बाद की आत्महत्या
- VP B
- 10 Jul, 2024
विवाद के बाद आए तनाव को पूजा थापक झेल नहीं पाई और उन्होंने अपने कमरे में ही फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
Suicide: भोपाल। घरेलू तनाव की वजह से परिवार में होने वाली अनबन अब जान पर आ गई है। कुछ ऐसा ही मामला भोपाल से सामने आया है। एमपी के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी और जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक पूजा थापक ने अपने पति से घरेलू कामकाज को लेकर हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजा थापक के पति निखिल दुबे मध्य प्रदेश सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक संचालक स्तर के ही अधिकारी हैं। पूजा थापक का विवाह दो वर्ष पहले हुआ था। विवाह के बाद उनकी एक संतान भी है। 30 वर्षीय पूजा थापक गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के साकेत नगर में पति निखिल दुबे के साथ रह रही थीं। उसी बीच घर में दोनो के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था।
Suicide: विवाद के बाद आए तनाव को पूजा थापक झेल नहीं पाई और उन्होंने अपने कमरे में ही फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। हालांकि उनके पति निखिल उन्हें तत्काल एम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गोविंदपुरा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एम्स अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली है कि पूजा थापक नाम की नवविवाहिता ने आत्महत्या का प्रयास किया है। इलाज के दौरान पूजा थापक की बीती देर रात मौत हो गई। पूजा थापक का मायका इंदौर के पास है। नवविवाहिता का मामला होने के कारण मायके वालों को बयान देने के लिए बुलाया गया है।
Suicide: पुलिस ने साकेत नगर स्थित पूजा थापक के कमरे और निवास की तलाशी ली है,लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मोबाइल को भी जांच में ले रही है। वर्ष 2022 में दोनों की शादी हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूजा मूलता इंदौर की रहने वाली थी और एमपीपीएससी की तैयारी करने के दौरान ही उनकी पहचान निखिल से हुई थी। दोनो का पीसीसी से ही एक साथ चयन हुआ था। उसके बाद दोनों ने 2022 में शादी कर ली थी।लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन होने लगी थी। और वह एक बार पति की शिकायत भी कर चुकी थी।
Suicide: शिकायत के बाद दोनों के बीच काउंसलिंग करवा कर समझौता करवाया गया था। पुलिस सूत्रों की मानो तो पूजा ने अपनी मां को आखिरी कॉल किया था। पिता से भी बात की थी। उन्हें फोन पर बताया था कि पति से विवाद हुआ है। वह अब उसके साथ नहीं रहेगी। माता-पिता ने उन्हें समझाया भी था। कुछ ही देर बाद पूजा ने दूसरे कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली।
Related Posts
More News:
- 1. MS Dhoni Batting in the Nets: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! नेट्स में बैटिंग करते नजर आए
- 2. CG News : 95% जली हालत में मिली अज्ञात युवती, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर
- 3. CG News : कबाड़ लोड करते समय 11 केवी तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर
- 4. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद बाजार हरे निशान पर बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

