Breaking News
Create your Account
सीआरपीएफ जवान ने मोर्चा ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली, कारणों की जांच जारी
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पतरपारा में सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक पवन कुमार (44) ने गुरुवार को मोर्चा ड्यूटी के दौरान आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पवन कुमार ने एके-47 राइफल से खुद पर चार से पांच गोलियां चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जवान के साथियों ने गोली की आवाज सुनकर मोर्चे की ओर दौड़ लगाई, लेकिन तब तक पवन कुमार ने दम तोड़ दिया था।
घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवान के पार्थिव शरीर को बीजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को एम्बोम्बिंग के लिए जगदलपुर के मेकाज अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उनके गृह जिले हरियाणा के रेवाड़ी भेजा जाएगा।
सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, पवन कुमार पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर शांत और चिंतित थे, लेकिन आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पवन कुमार सीआरपीएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर तैनात थे।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, 250 पर्यावरण अनुकूल कचरा वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- 2. Vedanta Power Plant Blast: सिंघीतराई वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 9 मजदूरों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, जांच के आदेश
- 3. UP News : अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए CM योगी, स्मारिका का विमोचन कर बोले- बाबा साहब के मार्ग पर बनेगा समावेशी समाज
- 4. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

