Create your Account
Stock Market Today: सपाट शुरुआत के बाद शेयर बाजार ने दिखाई तेजी, सेंसेक्स 250 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,850 के पार
- Pradeep Sharma
- 20 Jun, 2025
Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 20 जून को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिली है। आज सपाट शुरुआत के बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त बनाई
Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार 20 जून को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिली है। आज सपाट शुरुआत के बाद दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त बनाई और बीएसई सेंसेक्स 276.02 अंक चढ़कर 81,637.89 पर पहुंच गया, वहीं, निफ्टी 83.05 अंकों (0.33%) की बढ़त के साथ 24,876.30 पर कारोबार कर रहा है।
Stock Market Today: इससे पहले गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। गुरुवार को दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए थे, सेंसेक्स 81,361.87 अंकों तक पहुंचा था, जबकि निफ्टी फिसलकर 24,824.75 अंकों पर बंद हुआ था। शुक्रवार को भी बाजार मामुली गिरावट के साथ खुले थे लेकिन बाद में दोनों सूचकांक हरे निशान पर आ गए।
Stock Market Today: अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में अदाणी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 0.93% यानी 22.40 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है, जिससे इसका शेयर भाव बढ़कर 2,443.00 रुपए पर पहुंच गया है। इसके अलावा ग्रुप की अन्य कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
Stock Market Today:अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 1.67% यानी 15.60 रुपए की बढ़त के साथ 949.60 रुपए पर पहुंच गए। वहीं, अदाणी टोटल गैस में 1.33% की तेजी दर्ज की गई, जिससे इसका शेयर भाव 8.25 रुपए बढ़कर 630.85 रुपए हो गया। अदाणी पावर के शेयर 1.03% या 5.50 रुपए चढ़कर 542.00 रुपए पर पहुंच गए, जबकि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 1.25% यानी 10.30 रुपए की बढ़त देखी गई और इसका शेयर 833.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
Related Posts
More News:
- 1. Tara-Aditya : वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा को मिला नया प्यार, आदित्य संग बढ़ीं नजदीकियां
- 2. Suryakumar Yadav Baby Girl : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बने पिता, पत्नी देविशा ने दिया बेटी को जन्म
- 3. Tamil Nadu Breaking: तमिलनाडु में विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, 4 पार्टियों के सपोर्ट से मिल गया जादुई आंकड़ा
- 4. UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन 6 नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

