Create your Account
शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट देखी गई। वैश्विक बाजारों की कमजोरी, उपभोक्ता मांग में कमी और टैरिफ बढ़ने की आशंकाओं ने निवेशकों का मनोबल तोड़ा। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 856.65 अंक (1.13%) टूटकर 74,454.41 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 242.56 अंक (1.06%) फिसलकर 22,553.35 के स्तर पर पहुंचा। सोमवार को रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे कमजोर होकर 86.72 (अस्थायी) पर बंद हुआ। शुक्रवार को यह 86.68 पर था।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के स्थिर रहने से रुपये की गिरावट ज्यादा गहरी नहीं हुई। इससे पहले शुक्रवार को भी एशियाई बाजारों की नरमी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार दबाव में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 399.75 अंक (0.52%) गिरकर 75,342.16 पर और निफ्टी 115.41 अंक (0.50%) नीचे 22,668.59 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 500 अंक तक लुढ़का और निफ्टी 22,800 से नीचे आ गया।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फायरिंग प्रैक्टिस बनी हादसा, .303 राइफल फटने से जवान घायल, गर्दन के पास लगा शेल
- 2. MP Crime : प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, फिर पेड़ पर लटकाई लाश
- 3. Assembly Elections Vote Counting: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग, ताजा जानकारी के लिए अपडेट रहे हमारे साथ
- 4. BJP MLAs meeting in Kolkata today: बंगाल में नई सरकार का रास्ता साफ, चुनाव आयोग ने गवर्नर को भेजा नोटिफिकेशन, बीजेपी विधायकों की बैठक आज, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी,क्या है प्रावधान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

