Create your Account
Share Market Today: गिरावट के बाद शेयर मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, 250 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी में भी हरियाली
- Pradeep Sharma
- 18 Jun, 2025
Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। चालू कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.05 अंक की बढ़त के साथ
Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। चालू कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 93.05 अंक की बढ़त के साथ 81,676.35 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.80 अंक चढ़कर 24,896.20 अंक पर रहा। बाद में, बीएसई सेंसेक्स 228.13 अंक की बढ़त के साथ 81,812.04 अंक पर और निफ्टी 82.25 अंक चढ़कर 24,937.70 अंक पर कारोबार करने लगा। Share Market Today: सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाइटन, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में नुकसान दर्ज किया गया। Share Market Today: एशिया के अन्य बाजारों का हाल एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे जबकि शंघाई एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। Share Market Today: शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) मंगलवार को खरीदार रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,482.77 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी पिछले कारोबारी सत्र में 8,207.19 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab News : राष्ट्रपति से मिले CM भगवंत मान, AAP सांसदों के BJP में शामिल होने पर उठाया दलबदल का मुद्दा
- 2. MP Crime : नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग पर किया चाकुओं से हमला, खून से लथपथ छोड़ लाखों के जेवर और नकदी लूटकर हुए फरार
- 3. CG Accident : शादी की खुशियां मातम में बदली, बेकाबू कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक
- 4. CG News : चुनावी रुझानों पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर एक बार फिर मुहर लगाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

