Create your Account
Share Market: सप्ताह के आखरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, जानिए निफ़्टी का हाल
Share Market: मुंबई: हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 0.74% (588 अंक) लुढ़ककर 79,212 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 6 हरे निशान पर रहे, जबकि 24 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.86% (207 अंक) की गिरावट के साथ 24,039 पर बंद हुआ। एनएसई पर कारोबार करने वाले 2,947 शेयरों में से 455 शेयरों में तेजी, 2,428 में गिरावट और 64 में कोई बदलाव नहीं देखा गया। दिन के दौरान 53 शेयरों में अपर सर्किट और 146 में लोअर सर्किट लगा।
Share Market: एनएसई पर सबसे अधिक उछाल वाले शेयरों में लक्ष्मी फाइनेंस (20%), कैरारो इंडिया (16%), मनकसिया स्टील्स (15%), बटरफ्लाई गांधीमति (10.5%) और कंट्री कॉन्डोस (10%) शामिल रहे। वहीं, सबसे बड़ी गिरावट भंडारी होजरी (12%), एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स (12%), पीवीपी वेंचर्स (11%), माइंडटेक (10%) और मैग्नम वेंचर्स (10%) में दर्ज हुई।
Share Market: सेक्टोरल सूचकांकों में निफ्टी मीडिया में 3.24% की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। निफ्टी फार्मा 2.24%, निफ्टी पीएसयू बैंक 2.24%, निफ्टी ऑटो 1.67%, निफ्टी रियल्टी 2.80% और निफ्टी हेल्थकेयर 2.42% नीचे बंद हुए। केवल निफ्टी आईटी 0.72% की बढ़त के साथ हरे निशान पर रहा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : नग्न हालत में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना
- 3. Bihar News : स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटीं मौसी-भतीजी, सीसीटीवी में कैद हुआ मौत का मंजर
- 4. Raipur City News : घर से बम बनाने की सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

