Create your Account
Raipur City News : घर से बम बनाने की सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मकान से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली संदिग्ध सामग्री मिलने की खबर सामने आई। वार्ड नंबर 13 स्थित घर से तार, केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर आसपास के लोगों की आवाजाही रोक दी गई। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि आखिर इतनी संदिग्ध सामग्री घर में किस मकसद से जमा की गई थी।
यह पूरा मामला रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Weather : यूपी में बदला मौसम, आंधी-बारिश-ओलों से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
- 2. Singhania Buildcon: रायपुर में किफायती रेसिडेंशियल प्लॉट्स का सुनहरा अवसर: हर्षित प्लैटिनम ग्रीन्स में पाये कम्युनिटी लिविंग का नया अनुभव
- 3. Wednesday's Horoscope: बुधवार का राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए सभी राशियों का हाल
- 4. Raipur City News: IPL मुकाबले के लिए रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस टीम, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा मुकाबला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

