Create your Account
Share Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 294 अंक चढ़ा, जानें निफ्टी का हाल
Share Market: मुंबई: मुंबई विदेशी कोषों के निरंतर निवेश और कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट के बीच सोमवार को शेयर बाजार में उछाल देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 294.85 अंक (0.37%) चढ़कर 80,796.84 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 547.04 अंक बढ़कर 81,049.03 अंक तक पहुंचा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 114.45 अंक (0.47%) की तेजी के साथ 24,461.15 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 259.75 अंक बढ़कर 80,501.99 और निफ्टी 12.50 अंक चढ़कर 24,346.70 अंक पर बंद हुआ था।
Share Market: अदाणी समूह के शेयरों में उछाल सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 6.29% की शानदार तेजी दर्ज की गई। यह उछाल गौतम अदाणी के प्रतिनिधियों द्वारा रिश्वतखोरी जांच में आपराधिक आरोपों को खारिज करने की मांग के लिए अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात की खबरों के बाद आया। अदाणी समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए।
Share Market: अन्य लाभकारी शेयर सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में भी बढ़त देखी गई। विदेशी निवेश और तेल कीमतों में कमी ने बाजार को मजबूती दी, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, अब फिर सताएगी गर्मी
- 2. Bengal CM Oath Ceremony on May 9: बंगाल में 9 मई को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी, जानें CM पद की दौड़ में कौन आगे
- 3. CG News : डीमाइनिंग मिशन पर निकले ITBP जवानों का वाहन पलटा, 2 की हालत नाजुक
- 4. UP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

