Create your Account
Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 873 अंक लुढ़का, जानें निफ़्टी का हाल
Share Market: मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बाद लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद बेंचमार्क सूचकांक नीचे फिसल गए। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 872.98 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,186.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 261.55 अंक यानी 1.05 प्रतिशत टूटकर 24,683.90 अंक पर आ गया। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये में 21 पैसे की कमजोरी आई और यह 85.63 रुपये पर बंद हुआ।
Share Market: एशियाई बाजारों का हाल:
मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान देखा गया। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.9 प्रतिशत उछलकर 23,542.46 पर पहुंचा। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.1 प्रतिशत की मामूली बढ़त दर्ज की गई। टोक्यो का निक्केई 225 इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़कर 37,685.09 पर बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,343.30 पर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.1 प्रतिशत चढ़कर 2,606.58 पर पहुंचा, जबकि ताइवान का ताइएक्स इंडेक्स 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार में रहा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह में हुए शामिल
- 2. UP News : दो मासूम बेटों के साथ फंदे से झूल गई महिला, जांच में जुटी पुलिस
- 3. Raipur City News : रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला; 10 साल बाद फिर मेजबानी
- 4. CG News: जमीन विवाद हुआ तो सीधे कलेक्टर करेंगे फैसला, कमिश्नर कोर्ट का झंझट खत्म, विष्णुदेव सरकार ने बदला सालों पुराना नियम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

