Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त
Share Market: मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। अस्थिर कारोबारी सत्र के बाद प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 320.70 अंक की बढ़त के साथ 81,633.02 पर और निफ्टी 81.15 अंक चढ़कर 24,833.60 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे कमजोर होकर 85.50 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 633 अंक (1.68%) बढ़कर 38,356 पर और कोरिया का कोस्पी 46 अंक (1.71%) चढ़कर 2,716 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 200 अंक (0.90%) ऊपर 23,450 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 25 अंक (0.75%) की बढ़त के साथ 3,340 पर कारोबार कर रहा है।
हालांकि, 23 मई को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही। डाउ जोन्स 244 अंक नीचे 42,099 पर, नैस्डेक कंपोजिट 98 अंक गिरकर 19,101 पर और S&P 500 भी 33 अंक (0.67%) नीचे 5,889 पर बंद हुआ।
पिछले दिन बाजार में रही थी गिरावट
कल यानी 28 मई को शेयर बाजार में नरमी देखी गई। सेंसेक्स 239 अंक की गिरावट के साथ 81,312 पर और निफ्टी 73 अंक नीचे 24,752 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी दर्ज की गई।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, क्षेत्र में फैली सनसनी
- 2. CG News: राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक, पायलट करेंगे विधायकों और डीडीसी अध्यक्षों से चर्चा
- 3. CG Police Transfer : रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 136 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 4. CG Crime : ‘माइनिंग अफसर’ बनकर पहुंची ठगों की टीम, अवैध खनन का डर दिखाकर मांगे पैसे, पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

