Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत, गिरकर संभला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त
Share Market: मुंबई/नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को सपाट शुरुआत की। BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 0.12% की गिरावट के साथ 80,508 पर खुला, जबकि निफ्टी 0.09% नीचे 24,563 पर आ गया। निफ्टी बैंक भी 0.13% की गिरावट के साथ 55,441.10 पर रहा। हालांकि, बाद में बाजार में रिकवरी देखी गई। सेंसेक्स 66.28 अंक चढ़कर 80,670.36 पर पहुंचा, और निफ्टी 42.85 अंक बढ़कर 24,627.90 पर बंद हुआ।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 30 पैक में एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और कोटक बैंक ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, सन फार्मा और आईटीसी जैसे शेयर दबाव में रहे। दूसरी ओर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 87.68 पर पहुंचा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में इनकम टैक्स बिल 2025 पेश किया, जो करोड़ों करदाताओं पर असर डालेगा। बाजार की नजर अब वैश्विक संकेतों और नीतिगत फैसलों पर टिकी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: रायपुर में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 14 आरोपी गिरफ्तार,शहर के कुछ बड़े कारोबारियों से लिंक का क्लू
- 2. CG News : फार्म हाउस पर आधी रात छापा, हुक्का पार्टी करते 6 युवक पुलिस के हत्थे चढ़े
- 3. Singhania Buildcon: रायपुर में किफायती रेसिडेंशियल प्लॉट्स का सुनहरा अवसर: हर्षित प्लैटिनम ग्रीन्स में पाये कम्युनिटी लिविंग का नया अनुभव
- 4. CSK vs MI IPL 2026: चेपॉक में हाई-वोल्टेज मुकाबला, मुंबई ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

