Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, बैंकों के शेयरों में कमजोरी, सेंसेक्स 112.45 अंक लुढ़का
Share Market: मुंबई: गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। प्रमुख बैंकों के शेयरों में कमजोरी और एशियाई बाजारों के नकारात्मक रुझानों के कारण बाजार में दबाव रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 112.45 अंक लुढ़ककर 81,218.11 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 42.30 अंक टूटकर 24,624.60 पर आ गया। दिन के अंत तक सेंसेक्स 255.67 अंक गिरकर 81,074.35 पर और निफ्टी 72.40 अंक गिरकर 24,594.50 पर बंद हुआ।
Share Market: किन कंपनियों को नुकसान, किन्हें फायदा?
सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा गिरावट एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, सन फार्मा, इंफोसिस और एक्सिस बैंक में दर्ज की गई। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त देखी गई। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 931.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Explosion : ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा : IRGC के 14 जवानों की मौत
- 2. MP Crime : होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, रातभर युवक के साथ रुकी थी, सुबह बेड पर खून से सना मिला शव
- 3. Raipur City News : DRI का बड़ा एक्शन, हंस ट्रैवल्स पर छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद
- 4. Palash Muchhal : पलाश मुच्छाल के खिलाफ FIR दर्ज, स्मृति मंधाना के दोस्त ने 25 लाख की ठगी और जातिवादी टिप्पणी के लगाए आरोप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

