Create your Account
शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत, आईटी शेयरों की बिकवाली से अस्थिरता, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
मुंबई/नई दिल्ली: बुधवार को एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी पूंजी के ताजा निवेश के दम पर भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार शुरू किया। हालांकि, प्रमुख आईटी शेयरों में बिकवाली के कारण बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 172.43 अंक उछलकर 75,473.69 पर पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी 54 अंक चढ़कर 22,888.30 पर खुला। बाद में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 49.35 अंक की बढ़त के साथ 75,350.61 और निफ्टी 35.45 अंक ऊपर 22,867.65 पर कारोबार करते दिखे।
सेंसेक्स में जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल जैसे शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और सन फार्मा जैसे शेयर कमजोर रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग में तेजी रही, जबकि शंघाई में गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक बंद हुए थे।
एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 694.57 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों ने 2,534.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.30% गिरकर 70.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को सेंसेक्स 1,131.31 अंक बढ़कर 75,301.26 और निफ्टी 325.55 अंक चढ़कर 22,834.30 पर बंद हुआ था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: राजीव भवन में कांग्रेस की मैराथन बैठक, पायलट करेंगे विधायकों और डीडीसी अध्यक्षों से चर्चा
- 2. Tamil Nadu Breaking: तमिलनाडु में विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, 4 पार्टियों के सपोर्ट से मिल गया जादुई आंकड़ा
- 3. Mamata Banerjee : मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी…., ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी हलचल तेज
- 4. MP Crime : पत्नी की हत्या के बाद मासूम बेटे को जंगल में छोड़ा, रातभर चला सर्च ऑपरेशन, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

