Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड्स में बोले पीएम मोदी- समय बदला, लेकिन भारतीय संस्कार नहीं बदले,16 मई को बताया बेहद खास..जानें क्यों
- Pradeep Sharma
- 16 May, 2026
Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड्स के द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि समय बदल गया, लेकिन भारतीय संस्कार और अपनापन आज भी कायम हैं।
Modi Netherlands Visit: नई दिल्ली/हेग। पीएम मोदी शनिवार 16 मई को नीदरलैंड्स के मशहूर शहर द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बेहद आत्मीय संदेश दिया। प्रवासी भारतीयों के जोश और स्वागत को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि यहां के माहौल को देखकर वे कुछ पल के लिए यह भूल ही गए कि वे भारत से दूर नीदरलैंड्स में मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'समय बदला पर भारतीय संस्कार नहीं बदला..।
Modi Netherlands Visit: पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय में अपने देश की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि आज का भारत नए और बड़े सपने देख रहा है, जिन्हें हकीकत में भी बदला जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की ऐतिहासिक कामयाबी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने चंद्रमा के उस हिस्से (दक्षिणी ध्रुव) पर पहुंचकर तिरंगा लहराया है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी अन्य देश नहीं पहुंच सका था।
संस्कृति, संस्कार और अपनापन आज भी कायम भारतीयों की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि वक्त के साथ दुनिया में वक्त बदला पर भारतीयों के संस्कार नहीं बदले। भले ही समय बदल गया हो, लेकिन विदेशों में रहने वाले भारतीयों के संस्कार, उनकी जड़ें और अपनों के प्रति उनका स्नेह आज भी वैसा ही है जैसा भारत में देखने को मिलता है।
Modi Netherlands Visit: 16 मई को बताया एक बेहद ऐतिहासिक और विशेष दिन
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान 16 मई की तारीख का विशेष महत्व साझा किया। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज ही के दिन 12 साल पहले (16 मई 2014) लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, जिसने देश में एक नए युग और बदलाव की शुरुआत की थी।
Related Posts
More News:
- 1. WT20 WC: महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए ICC ने घोषित की कमेंट्री टीम, मिताली राज और दिनेश कार्तिक समेत कई दिग्गज शामिल
- 2. CG Crime : अफेयर के शक में बाउंसर के आंख में मिर्च पावडर डालकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
- 3. IFS Transfer : वन विभाग में बड़ा बदलाव, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, आदेश जारी
- 4. CG Weather News : मानसून की आहट से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

