Breaking News
Create your Account
October New Rules : अक्टूबर की पहली तारीख से बदलने वाले हैं ये नियम, आइए जानें क्या नए होंगे...
October New Rules : नई दिल्ली। सितंबर का महीना आज खत्म हो जाएगा और कल यानी मंगलवार से अक्टूबर माह का आगाज हो जाएगा। एक अक्टूबर से कई नियमों में बदलाव होने वाला है। ऐसे में इन नियमों में होने वाले बदलाव के बारे में आपको जान लेना चाहिए कि आखिर एक अक्टूबर से क्या नए बदलाव होने जा रहे हैं। दरअसल, एक अक्टूबर से सुकन्या समृद्धि योजना, आधार कार्ड, सीएनजी-पीएनजी के दाम, एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और एलपीजी की कीमतों में बड़ा बदलाव होने वाला है।
October New Rules : सुकन्या समृद्धि योजना- सुकन्या समृद्धि योजना में एक अक्टूबर से बेटियों के कानूनी अभिभावक ही, उनके खातों का संचालन कर सकेंगे। नए नियम के मुताबिक, अगर किसी शख्स द्वारा बेटी का सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोला गया है और वह कानूनी तौर पर उसका अभिभावक नहीं है, ऐसे में उन्हें यह अकाउंट बेटी के कानूनी अभिभावक या माता-पिता को ट्रांसफर करना होगा।
October New Rules : एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड- एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड में भी एक अक्टूबर से नए नियम लागू होंगे। अगर आप एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड चलाते हैं, तो स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म पर एप्पल के प्रोडक्ट के लिए रिवार्ड पॉइंट्स को रिडीम करने की सीमा निर्धारित कर दी गई है, इससे कार्डधारक महीने में केवल एक बार ही इन रिवार्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।
October New Rules : आधार कार्ड- एक अक्टूबर, 2024 से पैन-आधार से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है। पैन अलॉटमेंट के लिए आवेदन फॉर्म और इनकम टैक्स रिटर्न में आधार एनरोलमेंट आईडी का उल्लेख नहीं किया जा सकेगा। सरकार ने डुप्लीकेशन को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।
October New Rules : एलपीजी- एक अक्टूबर 2024 से एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी होगी। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को इसकी कीमतों में बदलाव करती है। इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।
October New Rules : सीएनज-पीएनजी- एक अक्टूबर से तेल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल और सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। नए रेट मंगलवार सुबह छह बजे से जारी हो सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Andhra Pradesh : झरने में नहा रही 3 सहेलियों की डूबने से मौत, चौथी रील बना रही थी; बचाने गई लड़की घायल
- 2. CG News : जन्मदिन पार्टी बनी मौत का जश्न, दोस्त ने ट्रक से कुचलकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार
- 3. MP Board Result 2026 LIVE : MP बोर्ड-10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा टापर
- 4. गूगल ने लॉन्च किया Gemma 4, अब स्मार्टफोन भी बनेंगे सुपर स्मार्ट; बिना इंटरनेट चलेगा AI
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

