Breaking News
:

Raipur City Crime : रील देखने के विवाद में पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सच्चाई सुन कांप उठे लोग

Raipur City Crime

डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है,

Raipur City Crime : रायपुर। जिले के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की बुनियाद को झकझोर कर रख दिया है। विपणन संघ के कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की मौत को पहले एक हादसा बताया गया था, लेकिन पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को सन्न कर दिया। इस हत्या को किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी पत्नी और बेटियों ने मिलकर अंजाम दिया।


पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2025 की रात एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 19 वर्षीय बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी, जिसे लेकर पिता ने टोका। बात बढ़ी और बहस मारपीट में बदल गई। इसी दौरान गुस्से में पत्नी दीपा भारती गोस्वामी और बेटी ने मिलकर वीरेंद्र पर लकड़ी के बैट और ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 17 गंभीर चोटों की पुष्टि हुई, जिससे साफ हो गया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी।


हत्या के बाद आरोपियों ने साजिश के तहत कहानी गढ़ी कि वीरेंद्र बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, इस झूठी कहानी के आधार पर पत्नी ने अनुकंपा नौकरी भी हासिल कर ली। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने 44 वर्षीय पत्नी दीपा, 19 वर्षीय बेटी तनिया और एक नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us