Create your Account
एमपी युवा कांग्रेस देश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करेगी मदद
- VP B
- 17 Aug, 2024
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए
भोपाल। मध्य प्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों में अति वर्षा से बिगड़ी स्थिति को लेकर राहत और बचाव कार्य जारी है। सरकार और सहयोगी संगठनों के बाद अब राजनीतिक दल भी सहयोग पहुंचाते हुए नजर आ रहे हैं। उसी कड़ी में एमपी की यूथ कांग्रेस ने चंदा एकत्रित कर बाढ़ प्रभावितों को मदद पहुंचाने का निर्णय लिया है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तरीय #SOSIYC अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को मदद दी जाएगी। युवा कांग्रेस प्रदेश भर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने का कार्य करेंगी।
मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन अभिज्ञान शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस #SOSIYC अभियान का पोस्टर लांच कर रही है जिसमें क्यूआर कोड के माध्यम से मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और आम नागरिक जो बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना चाहते हैं वो इस अभियान से जुड़ सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डोंगला में खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान पर आयोजित सत्र में हुए शामिल
- 2. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल, स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद, दुकानदार और जनता से किया संवाद
- 4. CG News : प्रेमी जोड़े ने खेत में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

