Create your Account
MP News: कांग्रेस छोड़ने वालों के लिए दरवाजे होंगे हमेशा के लिए बंद, 2028 चुनाव के लिए अभी से कसी जाएगी कमर
- VP B
- 09 Jul, 2024
प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में यह भी कहा गया है कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर चले गये हैं
MP News: भोपाल। दो-दो चुनावों में करारी हार के बाद मप्र कांग्रेस नए सिरे से पार्टी को खड़ा करने और जनाधार वापसी के लिए मजबूत रणनीति बनाने व अमल के लिये उत्सुक नजर आ रही है। हाल में दो दिनी मंथन के बाद इस पर अमली जामा पहनाने की जिम्मेदारी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर है। हालांकि इसके पहले उन्हें अपनी कार्यकारिणी पर मशक्कत करनी है जो वे छह महीने से नहीं बना पा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मप्र कांग्रेस को अभी से 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिये कहा गया है।
MP News: प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में यह भी कहा गया है कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर चले गये हैं, उनके लिये अब पार्टी के दरवाजे बंद कर दिये जायें। सिंह ने अभी से चुनाव मोड में तैयारी करने के लिये कहा इसके लिये संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिये। अब इस बात पर भी विचार हो रहा है कि अभी से प्रदेश स्तर पर चुनाव प्रबंध समिति बना दी जाए। बताया जाता है कि कांग्रेस का दूसरा सर्वाधिक ध्यान भाजपा की तरह बूथों को मजबूत करने पर है। शहरों में वार्ड स्तर पर भी अभी से कमेटी बनाई जाएगी। प्रदेश स्तर पर बनने वाली चुनाव प्रबंधन समिति जिला और ब्लाक के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देगी।
दूसरे दलों से कांग्रेस में आए नेताओं के लिए होंगे प्रशिक्षण
MP News: कांग्रेस में दूसरे दलों से आए नेताओं के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे वे पार्टी की विचारधारा से अच्छी तरह से परिचित हो सकें। कांग्रेस अंदरखाने मान चुकी है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत की वजह उसका बूथ प्रबंधन रहा है। जबकि यही बात कांग्रेस की हार की वजह है।
MP News: चुनाव से लगभग एक वर्ष पहले से ही भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी। बूथ संपर्क सहित कई अभियान चलाए गए। अब कांग्रेस 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए उसी तर्ज पर काम करने जा रही है। समस्या यह है कि कांग्रेस के पास बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नहीं है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में कुछ पराजित प्रत्याशियों ने कहा था कि उन्हें कुछ बूथों पर एजेंट तक नहीं मिले।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 2. MP News : भोपाल के आसपास घूमना हुआ महंगा, NHAI ने बढ़ाए मंथली पास के दाम, जानें आपके जेब में कितना पड़ेगा असर
- 3. GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, गुजरात के कप्तान गिल टीम से बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़े अधेड़ की मौत, भेड़-बकरी चराने गया था मृतक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

