Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Matka Water : गर्मियों का रामबाण, मटके का पानी क्यों है सेहत का खजाना, जानें 5 जबरदस्त फायदे
- Rohit banchhor
- 14 Apr, 2025
तो आइए, जानते हैं कि मटके का पानी गर्मियों में क्यों बन सकता है आपका बेस्ट फ्रेंड।
Matka Water : नई दिल्ली। जैसे-जैसे गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है, शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना हर किसी की प्राथमिकता बन गया है। जहां ज्यादातर लोग फ्रिज के ठंडे पानी की ओर भागते हैं, वहीं पुराने जमाने का मटके का पानी आज भी सेहत का सबसे बड़ा साथी है। आयुर्वेद और स्वास्थ्य विशेषज्ञ मटके के पानी को फ्रिज के पानी से कहीं बेहतर मानते हैं। छत्तीसगढ़ के गांवों से लेकर शहरों तक, मिट्टी के मटके की ठंडक और इसके स्वास्थ्य लाभ लोगों को फिर से आकर्षित कर रहे हैं। तो आइए, जानते हैं कि मटके का पानी गर्मियों में क्यों बन सकता है आपका बेस्ट फ्रेंड।
Matka Water : पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त-
मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, जो पाचन तंत्र को शांत करता है। इससे गैस, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। नियमित सेवन से भूख भी बेहतर लगती है।
Matka Water : सर्दी-खांसी से बचाए-
फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी गले और छाती में संक्रमण का कारण बन सकता है, जबकि मटके का पानी संतुलित तापमान वाला होता है, जिससे सर्दी-खांसी का खतरा नहीं होता।
Matka Water : बीपी को नियंत्रित रखे-
मटके के पानी का तापमान ना ज्यादा ठंडा होता है, ना गर्म। इससे रक्त प्रवाह सामान्य बना रहता है और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह बेहद लाभकारी साबित होता है।
Matka Water : शुद्ध और मिनरल्स से भरपूर-
मिट्टी का मटका पानी को शुद्ध करने का काम करता है। मटके की मिट्टी हानिकारक तत्वों को सोख लेती है, जिससे पानी प्राकृतिक रूप से साफ और मिनरल्स से भरपूर हो जाता है।
Matka Water : हीट स्ट्रोक से बचाव-
गर्मी के मौसम में लू लगना एक सामान्य खतरा होता है। मटके का पानी शरीर की गर्मी को शांत करता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति कर हीट स्ट्रोक से बचाता है।
Matka Water : मटके को इस्तेमाल में लाने से पहले उसे अच्छे से साफ करें, ताकि उसमें जमी मिट्टी या धूल पानी को दूषित न करे। यदि आप इस गर्मी में खुद को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो फ्रिज के ठंडे पानी की बजाय मटके का पानी चुनें। यह न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि हमारी पारंपरिक जीवनशैली का हिस्सा भी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : प्रेम संबंध बना मौत की वजह, भतीजी और उसके प्रेमी ने बुजुर्ग महिला की ली जान, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
- 2. Sushasan Tihar 2026 : पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री की चौपाल, निमधा को मिली विकास की चार बड़ी सौगातें, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
- 3. CBSE की तीन-भाषा नीति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, पूर्व मंत्री ने दायर की याचिका
- 4. CG News: रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता और भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, 2 की मौत, डंपर से रास्ता रोक कार में लगाई आग, कई संदिग्ध हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

