Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
दिल्ली के ऑटो ड्राइवरों के लिए केजरीवाल की पांच गारंटी, आम आदमी पार्टी ने किया ये ऐलान
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के ऑटो ड्राइवरों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को न्यू कोंडली में एक ऑटो ड्राइवर के घर पर खाना खाया और ऑटो ड्राइवरों के लिए पांच बड़ी गारंटी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो ऑटो ड्राइवरों को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा, "हम दिल्ली के ऑटोवालों के लिए पांच बड़ी गारंटियां देंगे।"
इन गारंटियों में शामिल हैं:
-10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस– हर ऑटो चालक को यह लाभ मिलेगा, जिससे उनके परिवार को सुरक्षा मिलेगी।
-बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपये की सहायता– ऑटोवालों की बेटियों की शादी में सरकार एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।
-वर्दी के लिए साल में दो बार ₹2500 – ऑटोवालों के लिए यह रकम उनके वर्दी खर्चों के लिए दी जाएगी।
-बच्चों को कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी – ऑटोवालों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग के खर्च का भार सरकार उठाएगी।
-‘पूछो ऐप’ की फिर से शुरुआत – ऑटो ड्राइवरों को उनके काम से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ‘पूछो ऐप’ फिर से शुरू किया जाएगा, जिससे वे सीधे सरकार से सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम दिल्ली में ऑटो ड्राइवरों को केवल एक रोजगार देने वाला नहीं बल्कि उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए काम करेंगे। यह हमारी पार्टी का वादा है कि हम उनके हर मुद्दे का समाधान करेंगे।" इससे पहले, केजरीवाल ने ऑटो ड्राइवरों से मुलाकात की थी और एक ऑटो चालक ने उन्हें अपने घर खाने के लिए बुलाया था, जिस पर उन्होंने पत्नी सुनीता के साथ उस घर में भोजन किया। आम आदमी पार्टी का यह कदम दिल्ली के विधानसभा चुनाव में ऑटोवालों का समर्थन प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Iran responds to Trump calling India Hell: भारत को नरक बोलने पर भड़का ईरान, ट्रंप के विवादित पोस्ट पर कसा तंज, बोले - 'कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना'
- 2. MP Crime : बदले की आग में खौफनाक वारदात, रेप आरोपी की हत्या, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका शव, 4 गिरफ्तार
- 3. Mahesh Babu Varanasi Movie Plot Leak: कुंभ का खतरनाक मिशन, एसएस राजामौली के ड्रीम प्रोजेक्ट वाराणसी का प्लॉट लीक! शिवभक्त रुद्र बने महेश बाबू
- 4. Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए प्राइज मनी का ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

