Create your Account
January CPI inflation: महंगाई पर आई राहत वाली खबर, जनवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.31 प्रतिशत पर आई, खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता
- Pradeep Sharma
- 12 Feb, 2025
January CPI inflation: जनवरी महीने में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.31 प्रतिशत पर आ गई जो पांच महीनों का निचला स्तर है। यह गिरावट मुख्य रूप से सब्जियों, अंडों और दालों की कीमतों में कमी के कारण आई है।
नई दिल्ली। January CPI inflation: जनवरी महीने में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.31 प्रतिशत पर आ गई जो पांच महीनों का निचला स्तर है। यह गिरावट मुख्य रूप से सब्जियों, अंडों और दालों की कीमतों में कमी के कारण आई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर, 2024 में 5.22 प्रतिशत और जनवरी, 2024 में 5.1 प्रतिशत पर रही थी। इससे पहले सबसे कम मुद्रास्फीति अगस्त, 2024 में 3.65 प्रतिशत थी।
January CPI inflation: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अक्टूबर से ही गिरावट पर है। जनवरी में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 6.02 प्रतिशत थी, जो अगस्त, 2024 के 5.66 प्रतिशत के बाद सबसे कम थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों से पता चला है कि दिसंबर, 2024 की तुलना में जनवरी, 2025 की कुल मुद्रास्फीति में 0.91 प्रतिशत की गिरावट आई है और यह अगस्त, 2024 के बाद सालाना आधार पर सबसे कम मुद्रास्फीति है।
Related Posts
More News:
- 1. West Bengal Election Counting Supervisors: चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, दो जजों की स्पेशल बेंच में सुनवाई कल
- 2. CG News : मुख्यमंत्री साय ने दी सौगात, श्री नदी पर बनेगा हाईलेवल ब्रिज, छत्तीसगढ़-झारखंड-ओडिशा की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- 3. Weather News : दिल्ली-NCR में 3 दिनों तक लगातार बारिश, यूपी-बिहार में गर्मी से राहत; राजस्थान-एमपी में आंधी-बारिश का अलर्ट
- 4. Headmaster Suspended : ‘जन गण मन’ की जगह धार्मिक नारे सिखाने का आरोप, हेडमास्टर सस्पेंड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

