Create your Account
IMF Approves Loan To Pakistan: भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान को मिल गई भीख, आईएमएफ ने दे दिया 8,500 करोड़ का लोन
IMF Approves Loan To Pakistan: नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड – IMF) ने देर रात आईएमएफ की मीटिंग में पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर्स (करीब 8,500 करोड़ रुपये) के लोन को मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला भारत के विरोध के बावजूद लिया गया।
IMF Approves Loan To Pakistan: पाकिस्तान को लोन दिए जाने के फैसले पर हुई वोटिंग में भारत ने वोट नहीं दिया, क्योंकि आईएमएफ लोन को ग्रीन सिग्नल देने के लिए होने वाली वोटिंग में ‘नहीं’ का ऑप्शन उपलब्ध नहीं होता। आईएमएफ ने लचीलापन और स्थिरता सुविधा के तहत एक व्यवस्था के लिए अधिकारियों के उस अनुरोध को भी मंजूरी दे दी, जो लगभग 1.4 बिलियन डॉलर्स (11,000 करोड़) की पहुंच के साथ प्राकृतिक आपदाओं से बचाव में पाकिस्तान के प्रयासों का समर्थन करेगी।
IMF Approves Loan To Pakistan: भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान को मिला लोन
भारत के प्रतिनिधि ने आईएमएफ की मीटिंग में पाकिस्तान को लोन न दिए जाने की सभी दलीलें दी और बताया कि कैसे पाकिस्तान इस फंडिंग का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगा। हालांकि भारत के विरोध के बावजूद आईएमएफ ने पाकिस्तान को लोन दिया, जिसका देशभर में जमकर विरोध हो रहा है। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आईएमएफ से भीख मांगने वाले देशों में से एक रहा है और आईएमएफ के नियमों को लागू करने के मामले में भी उसका ट्रैक रिकॉर्ड काफी खराब रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Kerala Assembly Election Results 2026: केरल में UDF की सरकार मगर राजधानी तिरुवनंतपुरम की तीनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा, पहली बार भगवा लहराया
- 2. CG News : कोरबा में हाथियों का आतंक, आधी रात गांवों में घुसे, 3 घर तोड़े, फसलों को किया तबाह
- 3. CG Crime : नग्न हालत में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
- 4. Mamata Banerjee : मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी…., ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी हलचल तेज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

