Create your Account
Indian Stock Market: फरवरी के पहले सप्ताह में FPI ने भारतीय शेयर बाजार से निकाले 7,342 करोड़ रुपए
- Pradeep Sharma
- 09 Feb, 2025
Indian Stock Market: एफपीआई का भारतीय शेयर बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। अमेरिका द्वारा कनाडा, मेक्सिको और चीन जैसे देशों पर शुल्क लगाने की वजह से वैश्विक व्यापार को लेकर जो तनाव बना है उसके चलते विदेशी निवेशकों ने चालू महीने
नई दिल्ली। Indian Stock Market: एफपीआई का भारतीय शेयर बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। अमेरिका द्वारा कनाडा, मेक्सिको और चीन जैसे देशों पर शुल्क लगाने की वजह से वैश्विक व्यापार को लेकर जो तनाव बना है उसके चलते विदेशी निवेशकों ने चालू महीने के पहले सप्ताह में स्थानीय शेयर बाजारों से 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है।
Indian Stock Market: डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2024 में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 15,446 करोड़ रुपए का निवेश किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि आगे चलकर बाजार की धारणा वैश्विक वृहद आर्थिक घटनाक्रमों, घरेलू नीतिगत उपायों और मुद्रा के उतार-चढ़ाव से तय होगी। आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने (सात फरवरी तक) अबतक भारतीय शेयरों से 7,342 करोड़ रुपए निकाले हैं।
Indian Stock Market: बता दें कि एफपीआई ने 2024 में भारतीय शेयरों में सिर्फ 427 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया था। इससे पहले 2023 में उन्होंने भारतीय बाजार में 1.71 लाख करोड़ रुपए के शुद्ध निवेश किया था। इसकी तुलना में, 2022 में वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा दरों में आक्रामक वृद्धि के बीच एफपीआई ने 1.21 लाख करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी की थी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : शादी की खुशियां मातम में बदली, बेकाबू कार नदी में गिरी, 4 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक
- 2. MP News : नार्कोटिक्स की बड़ी कार्रवाई : मध्य प्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर 21 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद
- 3. MP Weather : मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी में मिली राहत; 39 जिलों में अलर्ट जारी
- 4. Bridge Collapsed in Bhagalpur: बिहार में फिर गिरा पुल... गंगा में समाया विक्रमशिला ब्रिज का हिस्सा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

