Create your Account
CG News: हिमकल्याणी सिन्हा और व्याख्याता भुवन लाल साहू शिक्षक दिवस पर राज्यपाल के हाथों होंगे सम्मानित
- VP B
- 28 Aug, 2024
हिमकल्याणी सिन्हा, जो 75% दिव्यांगता के बावजूद शिक्षण क्षेत्र में अपनी अद्वितीय सेवा के लिए पहचानी जाती हैं।
CG News: रायपुर/बेमेतरा। शिक्षक दिवस पर बेमेतरा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला अकोला, साजा विकासखंड की प्रधान पाठक हिमकल्याणी सिन्हा और बेरला विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल लावातरा के व्याख्याता भुवन लाल साहू का राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
हिमकल्याणी सिन्हा: 75% दिव्यांगता के बावजूद विशेष योगदान
CG News: हिमकल्याणी सिन्हा, जो 75% दिव्यांगता के बावजूद शिक्षण क्षेत्र में अपनी अद्वितीय सेवा के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान कठिनाइयों का सामना करते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षा प्रदान करते हुए, उन्होंने बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई से जोड़ा बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास भी जगाया।
उपयोगहीन वस्तुओं से बनाती हैं शिक्षण सामग्री
CG News: इसके अलावा हिमकल्याणी सिन्हा ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। उन्होंने उपयोगहीन वस्तुओं से सहायक शिक्षण सामग्री बनाई, जिसे कक्षा में नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, उन्होंने खुद की रचना की हुई कहानियों, कविताओं, और गीतों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की है। इसके अलावा दिव्यांग और अनाथ बच्चों की पढ़ाई में मदद करती हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : JEE Mains की परीक्षा में पकड़ाया मुन्नाभाई, चप्पल में छिपाकर मोबाइल ले गया छात्र, गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया
- 2. CG News : शातिर चोर, कई जिलों में घूम-घूम कर पेट्रोल पंपों को बना रहा निशाना,पैसों की थैली कर देता है पार
- 3. Census 2027: जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत : जनता को 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
- 4. Raipur City News : रेलवे स्टेशन के पास अवैध चाकू बिक्री का खुलासा, जनरल स्टोर्स से 8 बटनदार चाकू जब्त, दुकानदार गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

